*श्री खेरापति माता मंदिर बरेली पर आज पंचमी को होंगी भव्य महाआरती* पत्रकार अशोक सोनी बरेली बरेली नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र श्री खेरापति माता मंदिर बरेली पर हऱ वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचमी तिथि पर माता जगतजननी श्री खेरापति माता की संगीतमयी महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया है । जिसमे रुद्राक्ष म्यूजिकल ग्रुप बरेली के संगीत संयोजन में माता रानी की महाआरती के साथ देवी गीत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । महाआरती में मुकुल कश्यप मातेश्वरी कम्प्यूटर के माध्यम से एल ई डी स्क्रीन पर एवं माता जी कि महाआरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जायेगा एवं राय टेंट & साउंड के माध्यम से साउंड व्यवस्था। श्री खेड़ापति माता मंदिर इन दिनों आधुनिक लाइट की दूधिया रौशनी से श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित कर रहा है वही फूल माला डेकोरेशन के साथ साज सज्जा की गई हैं । श्री खेरापति माता मंदिर बरेली के अध्यक्ष मनीष मदरवंशी के साथ बाल मुकुंद राय , मोहन साहू , यतीश चौबे , श्याम सिंह कोली , ओंकार धाकड़ , नरेंद्र राय, सचिन राय, राजकुमार साहू, शिवकुमार राय , रमेश सराठे,अनिल सिलावट, आशीष साहू,प्रहलाद मांझी,विनोद मांझी सहित समस्त सदस्यों ने सभी नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महाआरती में शामिल होने की अपील की है। *मंदिर अध्यक्ष मनीष मदरवंशी ने नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से माताओं - बहनों से विशेष आग्रह है कि 11 - 11 दीपक लेकर महाआरती में अवश्य पधारे ।*
खेड़ापति मंदिर में आज महा आरती का आयोजन
Continue With Google
Comments (0)