*सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरेली में दिशा बोध शिविर 2026 का शुभारंभ* पत्रकार अशोक सोनी बरेली *बरेली, रायसेन |* विद्या भारती की योजनानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरेली में *दिशा बोध शिविर 2026* का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां नर्मदा शिक्षण समिति के सचिव एवं सह जिला प्रतिनिधि रायसेन हीरेन्द्र मालवीय संस्था के प्राचार्य जयप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। यह तीन दिवसीय शिविर *13 से 15 अक्टूबर 2026* तक चलेगा, जिसमें कक्षा 9वीं एवं 10वीं के सभी भैया-बहनों को व्यावसायिक करियर हेतु विशेष जानकारी दी जा रही है। शिविर के अंतर्गत भैया-बहनों को विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें पुलिस स्टेशन बरेली, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, * तथा विशेष रूप से *टीम पहल* संस्था का अवलोकन शामिल है। इसका उद्देश्य बच्चों में संस्थाओं की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना एवं करियर के प्रति जागरूकता लाना है। काउंसलिंग सेशन में श्रीमती प्रेक्षा जैन ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले टिप्स को देते हुए कहा कि पढ़ाई एवं सही दिनचर्या के द्वारा ही हम अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं हीरेन्द्र मालवीय ने बताया कि इस शिविर से बच्चों को सही करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी। शिविर संयोजक श्रीमती किरण दीदी ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दिशा बोध शिविर का हुआ आयोजन
Continue With Google
Comments (0)