*फल देते पेड़ों को देखकर मिलता है सबसे बड़ा सम्मान* *पत्रकार अशोक सोनी बरेली* *10 साल में लगाए 515 पौधे, कई पेड़ अब देने लगे फल,योगी आदित्यनाथ से मिलने का है सपना* सोहागपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार काम कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता उमरे ने पिछले 10 वर्षों में 515 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इनमें से कई पौधे अब बड़े होकर फल देने लगे हैं। उनका कहना है कि इन पेड़ों को बढ़ते और फलते-फूलते देखना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। इसी कड़ी में शनिवार को ज्ञानेश्वरी विद्यापीठ हाई स्कूल, गुर्जरखेड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विनय उमरे ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि वर्षों पहले लगाए गए कई पौधे अब फल देने लगे हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सपना है कि एक दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की जानकारी साझा करें। उनका मानना है कि समाज की भागीदारी से ही हरियाली का यह अभियान और अधिक प्रभावी बन सकता है। विनय उमरे ने लोगों से भी अपील की कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
फल खाना है तो पेड़ लगाओ
Continue With Google
Comments (0)