*सेवा भारती समिति बरेली में शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण संपन्न* पत्रकार अशोक सोनी बरेली सेवा भारती रायसेन जिले के नगर बरेली, उदयपुरा, बम्होरी, देवरी ,बाड़ी का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ , प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया प्रथम सत्र में सेवा भारती समिति विभाग सेवा प्रमुख चन्द्रभान कुशवाहा द्वारा बस्ती में सामाजिक सर्वेक्षण एवं छात्र पंजीयन संबंधी जानकारी दी गई द्वितीय सत्र में पाठ्यक्रम के वारे मे जानकारी दि तृतीय सत्र विदिशा विभाग समन्वक राजेश भार्गव ने भजन मंडलियों के बारे में नियम बतलाएं एवं मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डाला तथा पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी चतुर्थ सत्र में जिला अध्यक्ष दिनेश राजोरिया ने किशोरी बालिकाओं संबंधित जानकारी साझा की गई। अपने उद्बोधन में कहा की सेवा भारती पुरे देश भर में एक लाख से अधिक सेवा कार्य कर रही हैं आज जो सेवित जन है आगे चलकर सेवा कार्य करने वाले बने यही सेवा भारती का उद्देश्य है पंचम सत्र में जिला समन्यवक रंजीत धुर्वे ने रोचक एवं मनोरंजक खेल खिलाएं एवं संस्कार केंद्रों में खेले जाने वाले खेल एवं गतिविधि के प्रकार बताएं नगर अध्यक्ष अवध नारायण सक्सेना ने शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया रायसेन जिला सदस्य हीरेन्द्र मालवीय ने शिक्षिकाओं के दायित्व विषय पर प्रबोधन करते हुए शिक्षिकाओं के द्वारा बस्ती में सामाजिक करणीय कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। नगर सह सचिव दिलीप राठौड़ ने सभी का आभार ज्ञापित किया ।
प्रशिक्षण सम्पन्न बरेली
Continue With Google
Comments (0)