कलेक्ट्रेट सभाकक्ष की टीएल बैठक में कलेक्टर रोहित सिसोनिया द्वारा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण, पत्रकार अशोक जी को पोल शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विशेष अभियानों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर सिसोनिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी गंभीरता के साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयावधि में संतुष्टि पूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, डीएफओ रायसेन श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, डीएफओ औबेदुल्लागंज हेमंत रायकवार, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित है। विकासखंडों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित हैं।
कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने टी एल बैठक में लिया हिस्सा
Continue With Google
Comments (0)