माधवगंज विदिशा में सर्व समाज एकता मंच विदिशा द्वारा 24 अक्टूबर को होने वाले महाआन्दोलन जिसकी प्रमुख माँगे हैं।

1. Sc st एट्रोसिटी एक्ट में सुधार कर सन 2018 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये सुझावों को लागू किया जाए जिससे इस कानून का दुरुपयोग ना हो।

2. आरक्षण जातिगत ना होकर आर्थिक आधार पर लागू किया जाए एवं प्रत्येक 10 वर्ष में सार्वजनिक समीक्षा हो एवं एक परिवार एक बार आरक्षण का सिद्धांत लागू हो।

3. 2026 में UGC द्वारा लागू किये गए नियम तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाएं।

 

को लेकर बैठक रखी गयी जिसमे सभी समाजों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं सहित समाज जन उपस्थित रहे। बैठक में आंदोलन के विषयों को लेकर चर्चा हुई एवं सभी ने आंदोलन के लिए सहमति बनाई ।

बैठक में निर्णय हुआ कि कल दिनाँक 19/10/2026 से 23/10/2026 तक शहर के प्रत्येक मोहल्लों में जन सम्पर्क किया जाएगा एवं लोगों को मुद्दों से अवगत कराया जाएगा।

 

सर्व समाज एकता मंच विदिशा