सनातन संस्कृति के उद्देश्य को लेकर अस्त्र शस्त्र की पूजन हुई पत्रकार अशोक सोनी बरेली मां अपराजिता के साथ शस्त्रों एवं शास्त्रों की हुई पूजन दशहरा पर पर हुआ मिलन समारोह सामाजिक बरेली संवाददाता। मंगलवार को पशु चिकित्सालय मार्ग पर सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षक नरसी प्रसाद शर्मा के निवास पर अस्त्र शस्त्रों मां अपराजिता की पूजन के साथ दशहरा मिलन का कार्यक्रम हुआ। अपने साथ लाए गए शस्त्रों की उपस्थित लोगों द्वारा पूजन की गई इसी के साथ शास्त्रों की पूजन और आरती कर दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान यह विचार रहा की शास्त्रों के प्रकाश में शस्त्रों का उपयोग हो समाज के हित में शस्त्रों का उपयोग भी धर्म है। सनातन संस्कृति में देश समाज और मानवता के हित में शास्त्रों के साथ शस्त्रों के उपयोग के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। मां अपराजिता की महिमा- प्रतिवर्ष नरसी प्रसाद शर्मा के निवास पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन कार्यक्रम में ऋषिश्वर ब्राह्मण समाज जामगढ़ के साथ अन्य ब्राह्मण बंधुओ छत्रिय वर्ग से राजपूत किरार रघुवंशी पुरबिया समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से पूजन की और उपस्थिति रही। पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा के मुख्य अतिथ में हुए कार्यक्रम में पंडित चंद्रकांत शास्त्री द्वारा मां अपराजिता की महिमा का वर्णन किया कहा कि शास्त्रों के साथ अस्त्र शस्त्रों का ज्ञान स्वयं के साथ समाज के हित सुरक्षा के लिए जरूरी है। शस्त्र पूजन में नगर के कई गणमन नागरिक उपस्थित थे इसमें नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी भगवान दास राठी,एल्डरमैन हिमकर उपाध्याय, संजय शर्मा,अंकित तिवारी, उमेश राजोरिया, प्रदीप द्विवेदी, बृजेश भार्गव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नितेश शर्मा, पूर्व मंडी सचिव भोपाल सिंह ठाकुर, अजय शर्मा,बरेली नगर के कई सामाजिक संस्था एवं धार्मिक सामाजिक लोक इस कार्यक्रम में बहुत आदत में उपस्थित थेशस्त्र पूजन के बाद सामूहिक स्वलपाहार प्रसादी वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
Continue With Google
Comments (0)