मातामहाकाली कलकता बाली के दर्शन करने आये नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत पत्रकार अशोक सोनी बरेली शारदीय नवरात्रि पर्व पर वेटनरी हॉस्पिटल रोड गिरिराज कॉलोनी में विराजमान माता महाकाली कलकता बाली विराजमान होने जा रही है बरेली और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। माता रानी के स्वागत के लिए जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना और पूजा-अर्चना की तैयारियां अंतिम चरण में है। पंडालों को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। नवरात्रि के पहले दिन आज मां जगदंबा की स्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पंडालों में प्रतिमा स्थापना के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। वहीं, मंदिरों और माता रानी के मठों में भी साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है। नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। नौ दिनों तक गूंजेंगे माता के जयकारे नवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु व्रत रखकर माता रानी की आराधना करेंगे। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। नौ दिनों तक माता रानी के दरबार में धार्मिक आयोजन होंगे और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय रहेगा।
हर धार्मिक कार्य में समर्पित नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत जी
Continue With Google
Comments (0)