काशी सेवा सदन' भोपाल कार्यालय में "इंटर्नशिप विथ नरेन्द्र शिवाजी पटेल" योजना के 11वें बैच का शुभारंभ हुआ।  इस अवसर पर चयनित युवा साथियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला के समापन सत्र में युवाओं से संवाद कर अपने विचार व्यक्त किए। हमारा संकल्प है कि उदयपुरा विधानसभा का हर एक युवा प्रतिभा संपन्न हो। आत्मविश्वासी और कर्मठ बने ताकि वह जिस भी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है वहां योग्यता के साथ पहुंचे। कार्यशाला में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से चयनित युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसके उपरांत पंचायत/वार्ड स्तर पर टास्क प्रदान किए। सभी युवा अपनी ग्राम पंचायत/वार्ड में इंटर्नशिप की कार्ययोजना पर कार्य करेंगे। जल्द ही 12वें बैच की सूची जारी की जाएगी। 11वें बैच के चयनित सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।