पीएम श्री स्कूल के लिए राशि स्वीकृत , पत्रकार अशोक सोनी बरेली लेकिन प्रशासन नहीं हटवा पाया अतिक्रमण, पीआईयू को राशि वापस जाने का डर। बरेली। केंद्र सरकार ने मप्र में 42 हाई स्कूलों का पीएम श्री हायर सेकेंडरी में उन्नयन के लिए स्कूल भवनों को बनाने स्वीकृति 2 सितंबर 2025 यानी 10 माह पहले दी थी । जिसमें जिले में भी दो स्कूलों को उन्नयन होना था जिसमे एक बाड़ी ब्लाक के ग्राम अलीगंज में हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में परिवर्तित किया गया है।जिसमे चार कमरे तीन प्रयोगशाला शौचालय बनना है । पीएम श्री स्कूल भवन बनाने 1 करोड़ 34 लाख रुपये स्वीकृत भी हो गए इसका ठेका भी हो गया लेकिन बिल्डिंग है कि बनने का नाम ही नही ले रही । वजह है स्कूल की जमीन पर छोटे से हिस्से में अतिक्रमण , लगभग 10 माह बीत गए लेकिन प्रशासन इस अतिक्रमण को नहीं हटवा पाया। निर्माण एजेंसी पीआईयू सहित ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन प्रशासन को बता चुके है बावजूद इसके अभी भी मंजिल दूर नजर आ रही है पीआईयू के अधिकारी अब कहने लगे है जल्द निर्माण शुरू नही हुआ तो राशि बापिस चली जायेगी ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का भविष्य अधर में लटक सकता है । बता दें कि बीते दो सालों से अलीगंज स्कूल का 10 वी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है और स्कूल के उन्नयन के बाद स्कूल स्टाफ को ओर ग्रामीणों को उम्मीद जागी है पीएम श्री स्कूल होने से बच्चों को दूर नही जाना पड़ेगा इस साल आसपास के दर्जनों गाव के बच्चे बारहवीं कक्षा में एडविशन के लिए स्कूल प्राचार्य से सपर्क किया बच्चों की बैठने की व्यवस्था न होने के कारण एडमिशन नहीं मिला। वही वर्तमान में स्कूल का आलम यह है कि दो क्लास के बच्चों को एक कमरे में पढ़ाया जा रहा है जहां सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रही है तो वहीं स्थानीय प्रशासन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। जब संबंध में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की चर्चा की तो उन्होंने बताया कि ग्राम अलीगंज में पीएम श्री की नवीन बिल्डिंग निर्माण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी बरेली को सूचित कर जल्द ही अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया जाएगा बच्चों की शिक्षा के लिए कोई भी समस्या नहीं आने देंगे ।