बैंक ऑफ इंडिया बरेली शाखा के नवीन परिसर का शुभारंभ पत्रकार अशोक सोनी बरेली बरेली ।बैंक ऑफ इंडिया, बरेली शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन समारोह बुधवार को पुराना उदयपुर नाका बरेली में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एफ जी एम ओ भोपाल के जनरल मैनेजर संजय श्रीवास्तव जी एवं भोपाल जोन के जोनल मैनेजर बिकास रंजन पटनायक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अमित स्वर्णकार, गोपाल साहू सहित शाखा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, बैंक के सम्मानित ग्राहक, ऋण ग्राहक एवं प्रमुख जमा ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रविशंकर पराशर, गोविंद सिंह ठाकुर, संजय शर्मा एवं श्री राघवेंद्र सिंह रघुवंशी सहित बैंक के नवीन परिसर के मकान मालिक एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनरल मैनेजर संजय श्रीवास्तव एवं जोनल मैनेजर विकास रंजन पटनायक ने उपस्थित ग्राहकों एवं बैंक स्टाफ को संबोधित करते हुए बैंक की ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली, बेहतर ग्राहक सेवा एवं क्षेत्र में बैंकिंग व्यवसाय के विस्तार के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्राहकों को बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं, ऋण उत्पादों एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। समारोह के दौरान बैंक के सम्मानित ग्राहकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नवीन परिसर की सराहना की। ग्राहकों ने कहा कि नए परिसर में ग्राहकों के बैठने की बेहतर एवं पर्याप्त व्यवस्था, अधिक स्थान तथा सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध है, जिससे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने में उन्हें अधिक सुविधा होगी। ग्राहकों ने नए परिसर के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक श्री साहू की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, सम्मानित ग्राहकों, गणमान्य नागरिकों एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा ग्राहकों को भविष्य में भी सरल, सुगम, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया गया।
बैंक ऑफ इंडिया के नए परिसर का शुभारंभ
Continue With Google
Comments (0)