गांधी जयंती पर उल्लास अभिनव प्रयोग के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों ने किया कमाल पत्रकार अशोक सोनी बरेली बच्चों ने स्वच्छ भारत और महात्मा गांधी के विचारों को चित्रों व निबंधों में किया अभिव्यक्त, न्यायाधीशों ने बताऐ गांधी जी के आदर्श बरेली। माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के दिशा-निर्देशों तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश मोहन प्रधान के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सिविल कोर्ट बरेली में ‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तहसील विधिक सेवा समिति बरेली के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री सतीश चन्द्र मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान, महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर निबंध लिखे तथा चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, अहिंसा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों को अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला न्यायाधीश प्रणय दीप ठाकुर ने बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देशहित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास किया जा सकता है। सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देना उद्देश्य कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य न्यायाधीशों, यू अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से न्यायालय परिसर में बेहतर कार्य संस्कृति और सामंजस्यपूर्ण वातावरण विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध और चित्रकला के माध्यम से उन्होंने गांधी जी के विचारों तथा स्वच्छता के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया । इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ललित कुमार मईडा एवं सुश्री अंकिता नागर सहित अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुऐ उन्हे गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर उत्साह वर्धन किया
गांधी जयंती पर बच्चों ने किया कमाल
Continue With Google
Comments (0)