बरेली विद्युत विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही *पत्रकार अशोक सोनी बरेली* बरेली में विद्युत विभाग का एक बिजली का खंभा नाली की ओर खिसक चुका है और कभी भी गिर सकता है। (वार्ड नंबर 10 बुंदेलखंडी मोहल्ला में) संबंधित अधिकारियों को (6 माह पहले) कई बार आवेदन एवं सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि सरकारी काम है आराम से होगा यह रास्ता महिलाओं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के दैनिक आवागमन का है। यदि समय रहते खंभे को सुरक्षित नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग की होगी। (यह खम्मा टेढ़ा होने के कारण उसके तार मेरे छत के बिल्कुल करीब है अगर कल को मेरे घर में कोई घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग बरेली की होगी) 🙏 प्रशासन एवं विद्युत विभाग से आग्रह है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पहले इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके। #बरेली #जनहित #विद्युत_विभाग #सुरक्षा_पहले #मध्यप्रदेश #बरेली