नगर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण पत्रकार अशोक सोनी बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा अन्य सभी लोगों ने नगर में भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों एवं नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा नवरात्रि से पूर्व मंदिरों के आसपास आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर परिषद सीएमओ हरिशंकर वर्मा जी सहित नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनसुविधाओं एवं स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने किया नगर का निरीक्षण
Continue With Google
Comments (0)