स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने की उदयपुरा विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा
हुकुम लोवंशी जिला ब्यूरो सत्ता एक्सप्रेस
स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंगलवार को बरेली स्थित तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहितैषी विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में विभागवार संचालित योजनाओं तथा निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक सुगमता से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराएं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों के विधानसभा क्षेत्र में संचालित कार्यो तथा योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में एसडीएम अंकित जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)