कृष्ण जन्मोत्सव पर भाव विभोर होकर नाचे श्रद्धालु पत्रकार अशोक सोनी बरेली व्यक्ति को धर्म नीति के अनुसार ही आचरण करना चाहिए- पं. सुरेन्द्र शास्त्री बरेली। हरिओम नगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बहुत ही मार्मिक और हृदय को छूने वाली कथा व्यास पं. सुरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यास पीठ से कथा श्रवण कराई, उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने कंस को मारने के लिए ही जन्म लिया था। अत्याचारी अनाचारी कंस को भगवान श्रीकृष्ण ने मोक्ष की प्राप्ति की। भागवत कथा कहती है कि धर्म नीति पर जो व्यक्ति चलता है उसकी हमेशा विजय होती है। कंस ने धर्म नीति छोडी तो उसका अंत हो गया। रावण ने भी धर्मनीति से विमुख होकर अंहकार पाला और भगवान के हाथों उसको मरना पडा इसलिए व्यक्ति को हमेशा धर्म नीति के अनुसार ही आचरण करना चाहिए। व्यास पीठ से पं. सुरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के माध्यम से बताया कि जब पृथ्वी पर कंस जैसे असुरों के पापों और अत्याचारों से त्राहि-त्राहि मच गई, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान ने अवतार लेने का निर्णय किया। देवकी और वासुदेव को कंस ने कारागार में बंद कर रखा था। भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में दिव्य रूप में प्रकट होकर अवतार लिया। भगवान के जन्म लेते ही कारागार के सभी ताले और बंधन टूट गए। वासुदेव जी ने योगमाया की प्रेरणा से नवजात शिशु कृष्ण को सूप में रखकर सिर पर उठाया और उफनती हुई यमुना को पार कर गोकुल में नंदबाबा के घर पहुंचे। वासुदेव जी कृष्ण को यशोदा मैया के पास सुलाकर उनकी नवजात कन्या को वापस ले आए। सुबह जब यह खबर फैली कि नंदबाबा के यहाँ पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, तो पूरा गोकुल आनंद में झूम उठा। इसे ही नंदोत्सव कहा जाता है। कथा पंडाल में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के गूंजते भजनों के साथ श्रद्धालु झूम रहे तत्पश्चात माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया। विश्वकर्मा परिवार के द्वारा इस पितृ पक्ष में यह श्रीमद भागवत कथा कराई जा रही है। विद्वान पंडित महेश शर्मा के द्वारा प्रतिदिन वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन कराई जा रही है। संगीत कार जमना सेन और उनकी पार्टी के द्वारा पूरे कथा के समय भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। व्यास पीठ से सेवा निवृत्त हुऐ ठाकुर चंदन सिंह को स्मृति चिन्ह देकर उनके सेवा काल को आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।