*बरेली पुलिस प्रशासन के सबसे प्यारे और समर्पित सेवक : राम प्रसाद गोहै* पत्रकार अशोक सोनी बरेली *बरेली।* पुलिस प्रशासन में अक्सर वर्दी वाले अफसरों की चर्चा होती है, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने वाले सेवकों को कम ही सम्मान मिलता है। ऐसे ही एक नाम है *राम प्रसाद गोहै जी* का, जो बरेली पुलिस प्रशासन के सबसे प्यारे, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ सेवक के रूप में जाने जाते हैं। साथ ही मैराथन में भाग लिया राम प्रसाद गोहै जी की सबसे बड़ी पहचान है उनका *मधुर व्यवहार और हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना*। चाहे थाना हो या पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चौबीस घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद, बिना किसी शिकायत के अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निभाना ही उनका स्वभाव है। पुलिस अधिकारियों से लेकर आम फरियादियों तक, हर कोई उनके सरल स्वभाव और सेवाभाव की तारीफ करता है। अधिकारी बताते हैं कि गोहै जी सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि *प्रशासन परिवार का एक भरोसेमंद सदस्य* हैं। समय पर कार्यालय खोलना, दस्तावेजों को संभालना, फरियादियों को सही मार्गदर्शन देना और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का अक्षरशः पालन करना उनकी दिनचर्या है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राम प्रसाद गोहै जी ने कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। गरीब-अमीर सबके साथ एक समान व्यवहार, यही कारण है कि उन्हें पुलिस प्रशासन का *"सबसे प्यारा सेवक"* कहा जाता है। सच ही कहा गया है, वर्दी की चमक अधिकारियों से होती है, लेकिन विभाग की नींव ऐसे ही समर्पित सेवकों से मजबूत होती है। बरेली पुलिस को राम प्रसाद गोहै जी जैसे सेवक पर गर्व है।
कर्तव्य सेवा समर्पण विश्वास
Continue With Google
Comments (0)