*हजारों में एक दिल ऐसा जिसने मासूम की तकलीफ देखी और भविष्य संवारने का बीड़ा उठाया* पत्रकार अशोक सोनी बरेली *मां-बाप की मजबूरी के बीच मासूम के लिए मसीहा बने सिद्धार्थ आर्य, दर्द देखा तो थामा हाथ, अब सपनों को देंगे उड़ान* *करंट से झुलसे मासूम का सहारा बने सिद्धार्थ आर्य, इलाज के बाद अब पढ़ाई की भी उठाई जिम्मेदारी* इटारसी। कभी-कभी किसी की जिंदगी बदलने के लिए सिर्फ मदद का एक हाथ ही काफी होता है। न्यास कॉलोनी स्थित समरसता नगर बस्ती में रहने वाले एक 5 वर्षीय मासूम के साथ हुए हादसे के बाद अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ महेश आर्य ने इंसानियत की मिसाल पेश की। करंट लगने से मासूम के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा था। जानकारी मिलते ही सिद्धार्थ आर्य तुरंत बच्चे के पास पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। बच्चे के परिवार की स्थिति जानकर वे भावुक हो गए। परिवार बेहद गरीबी में जीवन गुजार रहा है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी उनके लिए चुनौती है। इसी बीच जब बच्चे की पढ़ाई की बात सामने आई तो पता चला कि जरूरी दस्तावेज नहीं होने के कारण उसका स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। सिद्धार्थ आर्य ने तय किया कि अब इस बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकेगी। उन्होंने बच्चे के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए प्रशासन से सहयोग लेने की पहल की है। साथ ही स्कूल में प्रवेश से लेकर पढ़ाई का खर्च और जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद बच्चे के जीवन में शिक्षा की रोशनी पहुंचाना सबसे बड़ी सेवा है। अगर समाज के सक्षम लोग एक-एक बच्चे का हाथ थाम लें तो कई जिंदगियां बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। एक घायल मासूम को सिर्फ इलाज नहीं मिला, बल्कि उसे एक ऐसा सहारा मिला है जो उसके भविष्य को संवारने में मदद करेगा। यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है कि इंसानियत आज भी जिंदा है।
मासूम की तकलीफ देखकर बीड़ा उठाया
दर्द का रिश्ता
Continue With Google
Comments (0)