बाड़ी-भारकच्छ के किसान 8 जुलाई को निकालेंगे ट्रैक्टर रैली, मूंग खरीदी-सिंचाई-बिजली समेत 5 मांगों को लेकर तहसील का घेराव
बाड़ी । बाड़ी-भारकच्छ क्षेत्र के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़ी एवं भारकच्छ और किसान कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 8 जुलाई 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे मंगलबारा बाजार से तहसील कार्यालय तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
रैली का नारा दिया गया है - "अकेले कभी जीत नहीं सकते, संगठित कभी हार नहीं सकते" और *"बाड़ी चलो"*। आयोजकों का कहना है कि जब तक मूंग का एक-एक दाना नहीं तुलवाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ये हैं किसानों की 5 प्रमुख मांगें
मूंग की 100% खरीदी: सरकार किसानों की पूरी मूंग फसल समर्थन मूल्य पर खरीदे।
खाद और टोकन व्यवस्था: पर्याप्त खाद की व्यवस्था की जाए और किसानों को परेशान करने वाला ई-टोकन सिस्टम तत्काल बंद किया जाए।
बिजली: हर फीडर से किसानों को सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे बिजली दी जाए।
सिंचाई: बारना बांध की नहरें फसल बचाने के लिए तुरंत खोली जाएं।
स्मार्ट मीटर: खेतों में स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए और जो मीटर लग चुके हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए।
क्या बोले किसान नेता
निवेदक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि किसान लगातार खाद, बिजली, पानी और सही दाम के लिए परेशान हैं। स्मार्ट मीटर से बिल का बोझ बढ़ रहा है और बारना बांध की नहरें बंद होने से फसल सूख रही है। प्रशासन ने अगर 8 जुलाई से पहले मांगें नहीं मानीं तो तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बाड़ी-भारकच्छ क्षेत्र के सैकड़ों किसान तिरंगा लेकर ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। पुलिस-प्रशासन ने भी रैली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
Continue With Google
Comments (0)