निशुल्क विवाह सम्मेलन महिला शक्ति के बढ़ते कदम पत्रकार अशोक सोनी बरेली स्वर्णकार वुमेन वेलफेयर फाउडेशन नि शुक्ल 18 अप्रैल 2027 विवाह समारोह इन्दौर मिटिंग समपन्न हुई विवाह समारोह की रूप रेखा एवं सभी कार्यों की चर्चा के लिए मीटिंग की गई। जिसमें इंदौर की सभी सदस्या सम्मिलित रही। इस मीटिंग को प्रारंभ करते हुए श्रीमती कीर्ति राजेश जी उदावत ने सभी का पुष्प देकर स्वागत किया। साथ ही राजकुमारी जी द्धवारा हरियाली तीज महोत्सव मे हरि हरि चुडिया मेहदी और सुहाग का सामान सभी बहनो को दिया । जिसके पश्चात संस्था की राष्ट्रीय सचिव निकिता जी सोनी एवं जिला अध्यक्ष विनिषा द्वार सभी को आगे होने वाले कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। और सभी सदस्या को अपनी रुचि एवं कार्य शैली के अनुसार कार्यभार दिया गया। जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी अपना योगदान दे सके। मिटिंग में सभी पदादिकारि विनिषा जी आरती ,अर्चना ,मोनिका जी, कविता जी ,अंजू ज्योति ,रिना आदिति , रितिका प्रिती शैला वर्षा ,अर्चना , ज्योति जी किरण ,कीर्ति ,तृप्ति ,अर्चना ,हंसा ज्योति ,मेघा पूर्णिमा पूजा नीता शामिल रहे। इसी के साथ राजकुमारी ने संस्था के साथ अपने पूर्व कार्य को लेकर भी चर्चा की और मार्गदर्शन किया। इसी के साथ संस्था की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का उत्सव भी मनाया गया , सभी ने एक दूसरे को बधाई दी एवं हरि हरि चूड़ियां और मेहंदी लगा कर हरियाली तीज का पर्व मनाया । स्वर्णकार वुमेंस वेलफेयर फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित की जाती है,जो की पिछले ६ सालों से समाज में अपनी सेवाएं दे रही है। और करीब ३ सालों से निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है यदि आप भी हमारे साथ संस्था से जुड़ना चाहते है, तो संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सविता जी सोनी,सचिव निकिता सोनी से संपर्क करे ।
निशुल्क विवाह सम्मेलन महिला संगठन द्वारा
Continue With Google
Comments (0)