महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान


पत्रकार अशोक सोनी बरेली 

 


,ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का करते है संचार :
 विधायक सबनानी
राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच एवं युवक-युवती कल्याण संस्था द्वारा भव्य मातृशक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
फोटो,,,,,,,,,0986,,,,,,, 
रायसेन। 
राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच एवं युवक-युवती कल्याण संस्था द्वारा आयोजित "मातृशक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह–2026" का भव्य आयोजन भोपाल में गरिमामय वातावरण एवं समाज की व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पत्रकारिता, प्रशासन, चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मातृशक्तियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी कहा कि जिस समाज में मातृशक्ति का सम्मान होता है, वही समाज संस्कार, संगठन और विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी सक्सेना,भाजपा महिला मोर्चा नरसिंहपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी,भोपाल पार्षद, श्रीमती विनीता विकास सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद सूर्यकांत गुप्ता, महामंडलेश्वर महंत अनिलानंद महाराज जी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पंचायत कमेटी अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास सोनी तथा संस्था संरक्षक एस. एन. सोनी (डिप्टी कलेक्टर, उज्जैन एवं उप प्रशासक,  महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान समाज की मातृशक्तियों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान का भाव पूरे आयोजन में दिखाई दिया। बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्तियाँ, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र एस. जड़िया,राष्ट्रीय महासचिव बालमुकुंद (मुन्ना) सोनी,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अमित सोनी, प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सोनी,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती निकिता मनीष सोनी इंदौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रजनी आकाश सोनी उज्जैन, एवं भोपाल जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती अंशिका अमित सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक एकता, वैवाहिक सहयोग, युवा मार्गदर्शन एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक धीरज सोनी ने किया। उन्होंने अपने ओजस्वी एवं सुव्यवस्थित संचालन से पूरे समारोह को अनुशासित, प्रेरणादायी एवं यादगार बनाया। अंत में धीरज सोनी ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, मातृशक्तियों, समाजबंधुओं, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग की सराहना की।कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, मातृशक्ति के सम्मान एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया।