सेवा ही संकल्प, सेवा ही संस्कार! पत्रकार अशोक सोनी बरेली यशस्वी प्रधानमंत्री एवं नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 2 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद आदरणीय नेपाल सिंह जी राजपूत नेपाल सिंह राजपूत रहे। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं भाजपा नगर महामंत्री श्री चंद्रप्रकाश ‘पप्पू’ मेहरा जी , आईटी सेल प्रभारी प्रकाश राय जी एवं बूथ कार्यकर्ता संतोष विश्वकर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी परिवार के साथ मिलकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया गया। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना धर्म और जनकल्याण को अपना संकल्प मानकर निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहा है। सेवा पखवाड़ा — जनसेवा का संकल्प! नरेन्द्र शिवाजी पटेल