श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में "स्मरण पक्ष" के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
पत्रकार अशोक सोनी बरेली
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंड भारत के प्रति उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। उनके विचार, त्याग और बलिदान आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति के साथ, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह जी, विधायक सुरेंद्र पटवा जी, भाजपा प्रदेश मंत्री व रायसेन जिला संगठन प्रभारी सुश्री राजो मालवीय जी, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जी सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)