*सीमा चौहान बनीं रायसेन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष* पत्रकार अशोक सोनी बरेली *रायसेन।* भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेशभर में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिला सूची के अनुसार श्रीमती सीमा चौहान को रायसेन जिला महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सीमा चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है।
सीमा चौहान बनी जिला अध्यक्ष
बधाइयां बधाईयां
Continue With Google
Comments (0)