सेवा सेतु अभियान 2026 – आपकी सरकार आपके द्वार पत्रकार अशोक सोनी बरेली राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं सीधे उनके वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज 4 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद बरेली द्वारा “सेवा सेतु अभियान – आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा नागरिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की गई। हमारा संकल्प है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। जनसेवा ही हमारा संकल्प — नागरिकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता।