चांदोनी नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त: बेगमगंज का सचिन निकला मृतक, नशे में डूबने से मौत की आशंका
गैरतगंज:
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांदोनी की नदी में बीते दिन मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान बेगमगंज निवासी सचिन कुशवाहा के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच व परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इसे अत्यधिक शराब के नशे में नदी में गिरने से हुई दुर्घटना मानकर जांच कर रही है।
भोपाल का कहकर निकला था घर से
जानकारी के अनुसार, बेगमगंज निवासी सचिन कुशवाहा बीते गुरुवार को अपने परिजनों से भोपाल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार को चांदोनी नदी में शव मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के थानों को सूचित किया और सोशल मीडिया व पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप्स में मृतक की फोटो शेयर की। फोटो और कपड़े देखकर परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा और शिनाख्त की।
शरीर पर चोट के निशान नहीं, किसी से रंजिश से भी इंकार
मामले में परिजनों का कहना है कि सचिन शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नदी में गिर गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी तरह की पुरानी दुश्मनी या रंजिश से स्पष्ट इंकार किया है।
इनका कहना है:
"मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या ज़ख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों के बयानों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।"
"डीपी लोहिया"
थाना प्रभारी गैरतगंज
Continue With Google
Comments (0)