लव जिहाद व धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय हिंदू सेना ने सौंपा ज्ञापन पत्रकार अशोक सोनी बरेली मुलताई कॉलेज की छात्रा के लापता होने के मामले में कार्रवाई की मांग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और धर्मांतरण की मंशा का आरोप बैतूल। साईखेड़ा थाना क्षेत्र की एक युवती के लापता होने के मामले को लेकर राष्ट्रीय हिंदू सेना ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। संगठन ने आरोप लगाया कि युवती को धर्मांतरण की मंशा से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और आरोपी युवक के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं। संगठन ने युवती की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक छात्रा मुलताई स्थित शासकीय कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश करने के बाद विगत 23 नवंबर 2025 को थाना साईखेड़ा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिला मंत्री राज यादव ने बताया कि 7 मई 2026 को परिजनों को जानकारी मिली कि सारणी निवासी निवाज खान युवती को अपने पास रखे हुए है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि निवाज खान ने दो गवाहों के साथ अपर कलेक्टर कार्यालय में विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत विवाह के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया है। संगठन ने इसे धर्मांतरण की मंशा से किया गया कृत्य बताते हुए मामले की गंभीर जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने ज्ञापन में कहा कि युवती ने लापता होने से पहले अपने परिजनों को एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। संगठन का आरोप है कि आरोपी जिला मुख्यालय के आसपास मौजूद होने के बावजूद पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिजनों में भय और असुरक्षा का माहौल है। तहसील युवा सह मंत्री जयंत विश्वकर्मा ने कहा कि आवेदक और उनकी पत्नी कई बार थाना साईखेड़ा के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला। संगठन ने कहा कि युवती के परिजन प्रस्तावित विवाह के लिए सहमत नहीं हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। तहसील अध्यक्ष विक्रांत कनाठे ने कहा कि बैतूल शांतिप्रिय जिला है और ऐसे मामलों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से युवती को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता के सुपुर्द करने तथा आरोपी के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, जिला मंत्री राज यादव, तहसील युवा सह मंत्री जयंत विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष विक्रांत कनाठे, सौरभ साहू, राहुल मालवीय, शशांक, सत्यम, विश्वनाथ साहू, तुलसी चिरांडे, कृष्णा देशमुख, अनूप देशमुख, सुमित, हरिभाऊ, प्रभाकर काले, सुनील नागोरे, दिलीप उच्चैसरे, कमल उच्चसरे, सत्यम विश्वकर्मा, रोहित दिवान, कृष्णा साहू, तुलसीराम बिरजलाल साहू, राजेश मालवीय, जोन्टी कुमारे, शुभम आसेकर और रिंकू मालवीय मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)