स्कूल वाहनों में बच्चों की जान से खिलवाड़! ओवरलोडिंग पर प्रशासन मौन
गैरतगंज_सिलवानी रोड स्थित न्यू विजन स्कूल के वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल वाहन इस कदर ओवरलोड रहते हैं कि बच्चों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि चालक छोटे बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर वाहन चलाता दिखाई देता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
यदि किसी भी समय दुर्घटना होती है, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
अब सवाल यह है कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन स्कूल वाहनों की जांच कर नियमों के तहत कार्रवाई करेगा या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा।
आरोप यह भी हैं कि स्कूल प्रबंधन अपनी कथित राजनीतिक पहुंच के दम पर परिवहन नियमों की अनदेखी करते हुए लगातार ओवरलोड वाहनों का संचालन कर रहा है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है और संबंधित विभाग को इसकी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
Continue With Google
Comments (0)